Breaking Newsभारत

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले,डॉ. ईरज राजा बने बलिया के एसपी, विनय कुमार सिंह को मिली गाजीपुर की कमान

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले,डॉ. ईरज राजा बने बलिया के एसपी, विनय कुमार सिंह को मिली गाजीपुर की कमान

गाजीपुर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए शासन ने 20 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया बनाया गया है। वहीं श्री विनय कुमार सिंह को बलिया से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्थानांतरण सूची में कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। श्रीमती दीक्षा शर्मा को पुलिस अधीक्षक, जनपद वाराणसी से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा यातायात, तकनीकी सेवाओं, पीएसी तथा विभिन्न जनपदों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।शासन की ओर से जारी सूची में कुल 20 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादलों को पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, डॉ. ईरज राजा बने बलिया एसपी; विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की कमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button