भारत

एसपी डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई

करीब सवा दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना, गाजीपुर से बलिया के नए एसपी के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

एसपी डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई

करीब सवा दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना, गाजीपुर से बलिया के नए एसपी के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. ईरज राजा के जनपद बलिया स्थानांतरण पर गुरुवार को पुलिस लाइन गाजीपुर के सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों ने शामिल होकर निवर्तमान एसपी को भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. ईरज राजा के लगभग दो वर्ष तीन माह के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए। उनके कार्यकाल में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

भावुक हुए निवर्तमान एसपी

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भावुक नजर आए। उन्होंने गाजीपुर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान पूरी टीम ने तत्परता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। टीम के सामूहिक प्रयास से ही जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी ऊर्जा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करना भी है।

स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक (आरआई), थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने निवर्तमान एसपी डॉ. ईरज राजा को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उन्हें जनपद बलिया में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ. ईरज राजा का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया के पद पर हुआ है। विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए और भावपूर्ण वातावरण में उन्हें विदा किया।समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।फोटो कैप्शन: स्थानांतरण पर निवर्तमान एसपी डॉ. ईरज राजा को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button