
पीस कमेटी की बैठक अब 8 अक्टूबर को
दशहरा व दुर्गापूजा को लेकर पुलिस लाइन सभागार में होगी बैठक
गाजीपुर। दशहरा, दुर्गापूजा तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में होने वाली पीस कमेटी की बैठक की तिथि संशोधित कर दी गई है। पूर्व निर्धारित 7 अक्टूबर की बैठक अब 8 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे पुलिस लाइन सभागार, गाजीपुर में आयोजित होगी।बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से सभी समुदायों के कम से कम पांच सम्मानित धर्मगुरुओं तथा रामलीला कमेटी एवं दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित हों।बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।



