Breaking Newsभारत

पुलिस की तत्परता से दो घंटे में सकुशल मिली गुमशुदा बच्ची

पुलिस की तत्परता से दो घंटे में सकुशल मिली गुमशुदा बच्ची

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बहरामपुर दक्षिणी निवासी त्रिभुवन निषाद की 8 वर्षीय पुत्री महिमा बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही नौसढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची की तलाश तेज कर दी। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची को एकला बाजार चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।

महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और गीडा पुलिस, विशेषकर नौसढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अंजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button