Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां में हाईटेक रोवर तकनीक से भूमि पैमाइश का शुभारंभ, अब होगी सटीक और पारदर्शी नाप

जखनियां में हाईटेक रोवर तकनीक से भूमि पैमाइश का शुभारंभ, अब होगी सटीक और पारदर्शी नाप

कवला जखनियां से शुरू हुई नई व्यवस्था, अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क की हुई पैमाइश

जखनियां (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार की पहल पर भूमि पैमाइश को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से बुधवार को तहसील जखनियां के ग्राम सभा कवला जखनियां से अत्याधुनिक जीएनएसएस (रोवर) तकनीक के माध्यम से भूमि पैमाइश का शुभारंभ किया गया। इस नई तकनीक से पहली पैमाइश दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह, राजस्व निरीक्षक रत्नेश मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल अरुण देव बिंद, बलजीत सिंह, विपिन कुमार तथा राजेश गौतम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रोवर उपकरण के माध्यम से भूमि एवं सड़क की पैमाइश कर नई तकनीक की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी किया।नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह ने बताया कि रोवर तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की अपेक्षा अधिक सटीक, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होगी। इससे समय की बचत होगी, मानवीय त्रुटियों में कमी आएगी तथा भूमि सीमांकन से जुड़े विवादों के त्वरित निस्तारण में भी मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि तहसील जखनियां में इस आधुनिक व्यवस्था की शुरुआत ग्राम सभा कवला जखनियां से की गई है। आगामी दिनों में तहसील क्षेत्र के अन्य गांवों में भी रोवर तकनीक से भूमि पैमाइश का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा।ग्रामीणों ने भी नई तकनीक के माध्यम से हो रही पैमाइश में रुचि दिखाई और उम्मीद जताई कि इससे वर्षों से लंबित भूमि विवादों के समाधान में तेजी आएगी तथा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button