Breaking Newsभारतराजनीति

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ में अकाली नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर एक निहंग ने किया कृपाण से हमला। कृपाण सुखबीर सिंह के बादल के हाथ में लगी, उन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके के गुरुद्वारे में निहंग ने कृपाण से हमला किया, सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई। सुखबीर सिंह बादल निजी यात्रा पर गुरुद्वारे आए हुए थे, उन्हे पूरी सिक्योरिटी दी गई थी। उनको बचाने आए पुलिस के एक इंस्पेक्टर को भी हल्की चोटें आईं। हमलावर को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button