Breaking Newsक्राइमभारत

नन्दगंज, गाजीपुर : नन्दगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नन्दगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नन्दगंज, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना नन्दगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 282/2026, धारा 64(1), 333 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त हरेन्द्र पाल पुत्र स्व. जनार्दन पाल, निवासी ग्राम मुड़वल (एकला), थाना नन्दगंज, उम्र करीब 28 वर्ष को सहेड़ी कट के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 205/2026, धारा 64(1), 333 एवं 351(3) बीएनएस के तहत भी मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह थाना नन्दगंज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button