बहरियाबाद, गाजीपुर : दस साल पुराने मुकदमे में दो NBW वारंटी गिरफ्तार

दस साल पुराने मुकदमे में दो NBW वारंटी गिरफ्तार
बहरियाबाद, गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों तथा गैर जमानती वारंट (NBW) के वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करीब 10 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गोंड मय हमराह ने न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के अनुपालन में ग्राम मीरपुर निवासी दिवाकर पुत्र बलधारी (26 वर्ष) तथा आनन्द पुत्र जगधारी (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध थाना बहरियाबाद में वर्ष 2017 में धारा 323, 504 एवं आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2023 में भी धारा 323, 504 एवं 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गोंड मय हमराह थाना बहरियाबाद शामिल रहे।



