Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर द्वारा निर्गत फौजदारी मुकदमा संख्या 817/2020, धारा 125 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी सुभाष बिन्द पुत्र स्व. परमेश्वर बिन्द, निवासी ग्राम सकरा, थाना कोतवाली गाजीपुर, उम्र करीब 35 वर्ष को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार मय हमराह थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button