Breaking Newsभारत

धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 1.25 लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन और शिव महापुराण कथा से भक्तिमय होगा गोरखपुर!

धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 1.25 लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन और शिव महापुराण कथा से भक्तिमय होगा गोरखपुर!

​साहबगंज कांवड़िया संघ के तत्वावधान में 26 मई से 3 जून तक आयोजित होगा दिव्य धार्मिक अनुष्ठान, भस्म आरती होगी मुख्य आकर्षण।

गोरखपुर, 21 मई 2026 साहबगंज कांवड़िया संघ, गोरखपुर के तत्वावधान में आगामी 26 मई से 3 जून 2026 तक गोरखपुर में एक भव्य और दिव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन अपने गौरवमयी 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसके तहत “सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े सेवादारों ने आज प्रेस क्लब में आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान की विस्तृत जानकारी साझा की।

26 मई को सुबह 8 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संघ के प्रमुख पदाधिकारियों—दीपक छापोलिया, मनोज बंसल, सार्थक खेमका, दुर्गेश बजाज, अनूप अग्रहरि एवं संदीप जैन—ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 26 मई को प्रातः 8:00 बजे एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा खूनीपुर चौराहा, साहबगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकाली जाएगी। इस भव्य यात्रा में घोड़े, नगाड़े, बैंड-बाजा, आकर्षक झांकियां और मुख्य आकर्षण के रूप में 12 ज्योतिर्लिंग रथ शामिल रहेंगे।

संत श्री रविशंकर जी महाराज का मिलेगा आशीर्वाद

इस भव्य शोभायात्रा में परम पूज्य संत श्री रविशंकर जी महाराज विशेष रथ पर सवार होकर सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल, बैंक रोड स्थित “श्री परिणय स्थल” पहुंचेगी, जहाँ महाराज श्री उपस्थित भक्तों को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

​ब्रह्ममुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू होगा अनुष्ठान
​पार्थिव पूजन का शुभारंभ ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः 4:00 बजे मुख्य यजमान श्रीमती ममता खेमका एवं श्री महेश खेमका, श्रीमती हर्षिता खेमका एवं श्री सार्थक खेमका, तथा श्रीमती स्नेहा खेमका एवं श्री अनमोल खेमका द्वारा पूर्ण विधि-विधान, शुद्ध मन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा।

​58 सह-यजमान दंपत्ति करेंगे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

​27 मई से प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे 58 सह-यजमान दंपत्तियों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सवा लाख पार्थिव पूजन किया जाएगा। इस पूजन में गंगा जल, भस्म, चंदन, रोली, बेलपत्र, धतूरा, भांग और नैवेद्य सहित सभी पवित्र पूजन सामग्रियों से आचार्यों द्वारा विधि-वत अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।

​विशेष आकर्षण: दिनांक 28 मई, 30 मई और 1 जून को विशेष भस्म आरती का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।

​शिव महापुराण कथा एवं बाबा बैद्यनाथ के नाम एक शाम
​27 मई सायंकाल 4:30 बजे से पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा ‘शिव महापुराण कथा’ का भव्य शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन 3 जून तक निरंतर चलेगी।

​3 जून (अंतिम दिन): प्रातःकालीन पार्थिव पूजन के पश्चात, रात्रि 7:30 बजे से “एक शाम बाबा बैद्यनाथ के नाम” भजन संध्या एवं महाप्रसाद (भंडारे) का भव्य आयोजन किया गया है।

श्रद्धालुओं से अपील: निःशुल्क व्यवस्था

​आयोजकों ने गोरखपुर एवं आसपास के समस्त श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि वे इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पूजन की सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क की गई हैं।

​भवदीय (आयोजक मंडल):
​दीपक छापोलिया (9415690929)
​मनोज बंसल (7007324172)
​सार्थक खेमका (9506360963)
​दुर्गेश बजाज
​अनूप अग्रहरि (9415314637)
​संदीप जैन (9621010203)
​सुभाष अग्रवाल
​दिनांक: 21-05-2026, बृहस्पतिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button