लखनऊ बिजली संकट: अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक राजेश्वर सिंह, ऊर्जा मंत्री को 10 पन्नों के पत्र में खोली विभाग की पोल!

लखनऊ बिजली संकट: अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक राजेश्वर सिंह, ऊर्जा मंत्री को 10 पन्नों के पत्र में खोली विभाग की पोल!
लखनऊ: सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ की चरमराती बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री को एक 10 पन्नों का विस्तृत और कड़ा पत्र भेजकर राजधानी की बिजली सप्लाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि हर साल गर्मी आते ही लखनऊ की जनता त्रस्त हो जाती है, लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है।
🚨 विधायक के पत्र की 5 बड़ी बातें (मुख्य आरोप):
घिसे-पिटे बहाने, कोई स्थायी समाधान नहीं: पत्र में कहा गया कि हर साल गर्मियों में Low Voltage, Transformer Overload, Feeder Tripping, Underground Cable Fault और Fuse Failure जैसी समस्याएं दोहराई जाती हैं। अधिकारी हर बार वही पुराने बहाने बनाते हैं, लेकिन इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं ढूंढा जा रहा।
जनता में भारी आक्रोश: राजधानी के लोग भीषण गर्मी में घंटों पावर कट झेलने को मजबूर हैं, जिससे सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा है।
सिस्टम की लापरवाही: ग्राउंड लेवल पर मेंटेनेंस के नाम पर खानापूरी की जा रही है, जिसके कारण ट्रिपिंग और फॉल्ट आम बात हो गए हैं।



