Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : भारी बारिश के बीच नए सत्र का शुभारंभ: हवन-पूजन के साथ 300 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित, ओम जी ग्रुप द्वारा संचालित रामदास महाविद्यालय में उमड़ा उत्साह

भारी बारिश के बीच नए सत्र का शुभारंभ: हवन-पूजन के साथ 300 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित, ओम जी ग्रुप द्वारा संचालित रामदास महाविद्यालय में उमड़ा उत्साह

दुल्लहपुर (गाजीपुर), 19 जुलाई। गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर-जलालाबाद स्थित ओम जी ग्रुप द्वारा संचालित श्री रामदास महाविद्यालय में रविवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हवन-पूजन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हवन-पूजन कर किया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नए सत्र के प्रथम दिन प्रवेश लेने वाले लगभग 300 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचे और प्रथम दिन ही अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया। विद्यार्थियों के इस उत्साह और शिक्षा के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की।डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा उन्हें साइकिल भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई से शुरू हुई यह विशेष साइकिल वितरण योजना 25 जुलाई तक चलेगी।

इस अवधि में जो भी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश लेंगे, उन्हें भी साइकिल प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और नए शैक्षणिक सत्र की सफलता एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर रघुनंदन पीजी कॉलेज के प्रबंधक उमेश यादव, माता तेतरा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अटल कुमार सिंह, रमेश यादव, अजीत सिंह, काली सनशाइन स्कूल के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, आलोक यादव, अच्युतानंद पांडेय, शाश्वत सिंह, ओम जी, आदर्श सिंह, टिंकू वायु नंदन पांडे, सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए सत्र की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button