जखनिया (गाजीपुर) : जखनिया में पत्रकारों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

जखनिया में पत्रकारों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

जखनिया (गाजीपुर)।तहसील जखनिया सभागार में डॉ. संजय कनौजिया के सानिध्य में शौर्य सैनिक संगठन एवं सीआरपीएफ भाईचारा संगठन एवं पत्रकारों का व सेवानिवृत्त सैनिकों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कनौजिया ने कहा कि देश की सेवा करने वाले वीर जवान सेवानिवृत्ति के बाद भी विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी और समाचारों के माध्यम से समाज की आवाज बनकर जन-जन तक सच्चाई पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।समारोह में उपस्थित पत्रकारों एवं सेवानिवृत्त जवानों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण यादव, अजीत विक्रम यादव, सुनील दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, उग्रसेन सिंह, कमलेश यादव, रमेश सोनी, वेद प्रकाश पांडे, गोपाल पांडे, सुरेश पांडे, शैलेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार एवं सत्यम चौबे सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
वहीं सैनिक सेवा संस्थान एवं अन्य सम्मानित अतिथियों में रणजीत सिंह, समाजसेवी अवधेश यादव उर्फ राजू, गणेश पाल, संजय सोनकर, सुखराम यादव, शाहिद सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज और राष्ट्रहित में इसी प्रकार मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

