
जखनियां। गाजीपुर। तहसील जखनियां अंतर्गत जखनियां बाजार की नई सड़क पर आगामी नवरात्र पर्व को लेकर जय मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। समिति के संयोजक, अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित भूमि पूजन के बाद भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के नवनिर्माण का कार्य भी शुरू हो गया।बताते चलें कि जखनियां नई सड़क पर जय मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार भव्य पंडाल का निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। प्रत्येक वर्ष नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन करते हैं। इस वर्ष भी समिति की ओर से भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।इसी क्रम में रविवार को पंडित दिनेश चंद्र पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद समिति के सदस्यों ने पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्र पर्व को देखते हुए पंडाल को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।भूमि पूजन के अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक राकेश सिंह, अध्यक्ष विक्की सिंह, कोषाध्यक्ष रामनिवास, इंद्रजीत सिंह उर्फ अंतू सिंह सहित समिति के सदस्य धीरज गुप्ता, चिंटू, आनंद, चंदन गुप्ता, विशाल, सुजीत आर्ट, विशाल बजरंगी, अनिल, आशीष, असम, मिथुन, अतुल, मानसिंह समेत बड़ी संख्या में माता के भक्त मौजूद रहे।समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा-अर्चना एवं आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल



