Breaking Newsभारत

जखनिया गाजीपुर : सी एल आई ए की बैठक मे, शाखा प्रबंधक ने दिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मंत्र

सी एल आई ए की बैठक मे, शाखा प्रबंधक ने दिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मंत्र

जखनिया गाजीपुर । भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखा में मुख्य बीमा सलाहकारों की बैठक शाखा प्रबंधक चंचल कुमार ने की।संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक ने निगम द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक भागीदारी के साथ प्रतियोगिता मे सफल होने का दिया मंत्र। कहां यह प्रतियोगिता वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा अभिकर्ताओं व बीमा सलाहकारों को सम्मान बढ़ाने व नव व्यवसाय में अपनी भागीदारी हासिल करने के लिए निरंतर प्रतियोगिता दिया जा रहा है। जो लोग प्रतियोगिता को पूर्ण करेंगे उनकी आय के साथ सम्मान में निरंतर वृद्धि होती रहेगी ।इन्हीं अभिकर्ताओं के सहयोग व कार्य करने से सैदपुर शाखा ,वाराणसी मंडल में प्रायः प्रथम स्थान हासिल करती रही है । बताया कि निगम समय-समय पर बीमा सलाहकारों के उत्साहवर्धन एवं बेहतर कार्य के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है,। जिनमें सफलता प्राप्त करने से न केवल व्यक्तिगत सम्मान बढ़ता है ।

जिससे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य बीमा सलाहकारों ने प्रतियोगिताओं में बेहतर कार्य कर शाखा को नई उपलब्धियां दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में सहायक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार , राकेश वर्मा , बैकुंठ लाल कुशवाहा ,सुभाष राम , मुनिराज चौहान ,रामवृक्ष यादव , सतीश चंद्र, जितेन्द्र बहादुर सिह.सहित दर्जनो लोग रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button