सादात शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महुरसा और सेमरौल में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सादात शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महुरसा और सेमरौल में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों के चिन्हित बच्चों को पोषण पोटली वितरित की गई।

इस पोटली में शैक्षणिक सामग्री और संतुलित पोषाहार शामिल था। इसे बच्चों के विद्यालयी जीवन की सुखद शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग दें। शिक्षकों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और उन्हें विद्यालय से जोड़े रखना विद्यालय परिवार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह, पीयूष सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र तिवारी, अमित सिंह, मनोज सिंह, सोनू खरवार, प्रतिभा और मनोज मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निरंतर सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का समापन “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” के संकल्प के साथ हुआ।



