जखनिया (गाजीपुर) : नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध: जखनिया विधानसभा 373 में भाजपा महिला मोर्चा का प्रचंड प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध: जखनिया विधानसभा 373 में भाजपा महिला मोर्चा का प्रचंड प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

जखनिया (गाजीपुर)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के कड़े रुख से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शनिवार को जखनिया विधानसभा (373) में शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा के पांचों मंडलों में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका जगह जगह पुतला दहन किया।
‘नारी आक्रोश रैली’ से दहला जखनिया
जखनिया रेलवे स्टेशन से चौजा तिराहे तक निकाली गई ‘नारी आक्रोश रैली’ में सैकड़ों महिलाओं का हुजूम उमड़ा। जखनिया मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में महिलाओं ने अपनी एकजुटता दिखाई। इसी क्रम में सादात उत्तरी के बहरियाबाद में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुनिता मिश्रा, मनिहारी के हंसराजपुर में उपाध्यक्ष सविता सिंह और दुल्लहपुर के नायकडीह में मंडल अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम में दुल्लहपुर मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान और मनिहारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विपक्ष की ‘परिवारवादी’ राजनीति पर तीखा प्रहार
सभा को संबोधित करते हुए मृदुला पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में बराबर का भागीदार बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी पार्टियां अपनी परिवारवादी सोच के कारण इसमें रोड़ा अटका रही हैं। भाजपा नेत्री अनीता चौहान ने हुंकार भरते हुए कहा कि विपक्ष चाहे जितनी बाधाएं डाल ले, पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी।
वरिष्ठ नेताओं ने घेरी विपक्षी मानसिकता
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय, रिपुजय गुप्ता, गोदावरी राजभर और व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने साझा बयान में कहा कि विपक्ष को डर है कि यदि सामान्य घरों की महिलाएं नेतृत्व में आईं, तो उनकी सामंती राजनीति खत्म हो जाएगी। भाजपा के लिए यह बिल केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद (प्रमुख नाम)
आक्रोश रैली और पुतला दहन के दौरान संगठन की ओर से प्रमुख रूप से:
महिला शक्ति: जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, पुनिता मिश्रा, बंदना, सुनीता, गुड़िया देवी, मालती देवी, शीला देवी, प्रमिला देवी, रजवंती देवी, उषा देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, राधिका देवी।
पदाधिकारी व कार्यकर्ता: जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर, रामराज चौहान, राजेश, दिनेश सिंह सिंटू, दानिश वरा, दीपक चौरसिया, मनोज यादव, श्रवण सिंह, विंध्याचल कनौजिया।
संगठन एवं क्षेत्रीय नेता: मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, महामंत्री पंकज सिन्हा, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, मंडल उपाध्यक्ष नलनीश सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, डब्बू राम, गुड्डू मोदनवाल, मनोज मद्धेशिया, विनय सिंह, शैलू सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा और मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जखनिया विधानसभा की सड़कों पर महिलाओं के इस भारी हुजूम और आक्रोश ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी समय में ‘नारी शक्ति’ की अनदेखी विपक्ष के लिए भारी पड़ सकती है।



