Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : पुरानी मनरेगा बहाल करो, “जी राम जी” वापस लो : 15 मई को ग्राम पंचायतों पर धरना-प्रदर्शन

पुरानी मनरेगा बहाल करो, “जी राम जी” वापस लो : 15 मई को ग्राम पंचायतों पर धरना-प्रदर्शन

मजदूर संगठनों ने ग्रामीणों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की

जखनियां/गाजीपुर। मनरेगा मजदूरों एवं ग्रामीण श्रमिक संगठनों ने आगामी 15 मई को ग्राम पंचायत कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आंदोलन को लेकर क्षेत्र में पर्चे वितरित कर ग्रामीण मजदूरों, किसानों एवं आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।जारी पर्चे में कहा गया है कि मनरेगा कानून ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से लागू किया गया था। इसके अंतर्गत 100 दिन रोजगार, समय से मजदूरी भुगतान तथा बेरोजगारी भत्ता जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं। साथ ही महिलाओं को समान मजदूरी एवं कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया था।मजदूर संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में लगातार कटौती की जा रही है, जिसके कारण मजदूरों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है। संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रस्तावित “जी राम जी” कानून से ग्राम पंचायतों की भूमिका कमजोर होगी तथा ग्रामीण मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे।संगठनों की प्रमुख मांगों में मनरेगा को मजबूत करना, साल में 200 दिन रोजगार की गारंटी देना तथा मजदूरी दर बढ़ाकर 700 रुपये प्रतिदिन करना शामिल है।उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एवं मनरेगा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाले इस धरना-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।इस संबंध में आयोजित बैठक में राम, वीरेंद्र गौतम, विजय बहादुर सिंह, पिंटू यादव, पूनम देवी, शीला देवी, सुरेंद्र कुमार भारती एवं उषा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button