भारतराजनीति

जखनियां बाजार से मीट मंडी और शराब की दुकानों को हटाने की मांग, मातृभूमि संगठन ने एसडीएम को सौंपा पत्र

रेलवे क्रॉसिंग के पास मीट मंडी से लग रहा जाम, दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या का उठाया मुद्दा; शराब की दुकानों के आसपास अराजकता का आरोप

जखनियां बाजार से मीट मंडी और शराब की दुकानों को हटाने की मांग, मातृभूमि संगठन ने एसडीएम को सौंपा पत्र

 

रेलवे क्रॉसिंग के पास मीट मंडी से लग रहा जाम, दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या का उठाया मुद्दा; शराब की दुकानों के आसपास अराजकता का आरोप

 

जखनियां (गाजीपुर)। जखनियां बाजार में रेलवे क्रॉसिंग के समीप संचालित मीट मंडी तथा अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में मातृभूमि जखनियां सामाजिक संगठन के संरक्षक नीरज सिंह अजेय और संगठन के सदस्यों के साथ आज उपजिलाधिकारी जखनियां को पत्र लिखकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।संगठन की ओर से दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि रेलवे फाटक के पास स्थित मीट मंडी के कारण आए दिन आवागमन प्रभावित होता है। यहां लगने वाली भीड़ से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। साथ ही मीट मंडी के आसपास गंदगी, दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या भी बनी रहती है, जिससे राहगीरों तथा आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।पत्र में यह भी कहा गया है कि मीट मंडी के आसपास अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें संचालित होने के कारण वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे बाजार के सामान्य माहौल और आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही गई है। संगठन ने इस स्थिति को देखते हुए जनसुविधा और बाजार की व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता जताई है।मातृभूमि संगठन ने उपजिलाधिकारी से आग्रह किया है कि रेलवे क्रॉसिंग के समीप संचालित मीट मंडी को उसके पुराने स्थान से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित कराया जाए। साथ ही अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों को भी बाजार एवं सार्वजनिक आवागमन को ध्यान में रखते हुए अन्यत्र स्थानांतरित कराने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।संगठन का कहना है कि जखनियां बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और आवागमन को देखते हुए इन समस्याओं का समाधान जरूरी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है और बाजारवासियों को जाम, दुर्गंध तथा अन्य परेशानियों से कब तक राहत मिल पाती है। आज ज्ञापन सौंपते समय संगठन के प्रमुख लोगों में मुकेश मौर्य अजीत सिंह आरिफ अंसारी प्रमोद यादव सुरेश कुशवाहा संजय अविनाश यादव गिरीश चौबे सहित संगठन के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button