Breaking Newsभारतशिक्षा

जखनिया/गाजीपुर : डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिए आवश्यक परामर्श, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर

जखनिया/गाजीपुर। DALIMSS Sunbeam School में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।मेडिकल कैंप के दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरसालान अंसारी, डॉ. सुनील मिश्रा एवं डॉ. यादव ने बच्चों के दांत, आंखों तथा सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जांचें कीं। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को दैनिक दिनचर्या में साफ-सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी चिकित्सकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने डॉक्टरों के उत्कृष्ट योगदान एवं समाज सेवा की भावना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय की डायरेक्टर रुबीना खान ने कहा कि विद्यार्थियों का बेहतर स्वास्थ्य ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी पूरी तरह सजग है। ऐसे मेडिकल कैंप बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी दवा किट वितरित की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button