गाजीपुर : गाजीपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान

गाजीपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान
11 विभागों की टीमें घर-घर जाकर करेंगी जागरूक, 11 से 31 जुलाई तक चलेगा ‘दस्तक अभियान’

गाजीपुर। संचारी एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत कराई। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा, जबकि 11 से 31 जुलाई तक विशेष दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा।प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और कालाजार जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगी।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करें तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है।सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग, साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग रहेगा, जबकि नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण, कृषि एवं सिंचाई सहित 11 विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की टीमें स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बीमारियों की रोकथाम, नियंत्रण एवं जनजागरूकता का कार्य करेंगी। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा। में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान
11 विभागों की टीमें घर-घर जाकर करेंगी जागरूक, 11 से 31 जुलाई तक चलेगा ‘दस्तक अभियान’
गाजीपुर। संचारी एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत कराई। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा, जबकि 11 से 31 जुलाई तक विशेष दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा।प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और कालाजार जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगी।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करें तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है।सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग, साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग रहेगा, जबकि नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण, कृषि एवं सिंचाई सहित 11 विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की टीमें स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बीमारियों की रोकथाम, नियंत्रण एवं जनजागरूकता का कार्य करेंगी।
अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा।



