गोरखपुर : समाज कल्याण एससी/एसटी सदस्य एवं जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्य

गोरखपुर, दिनांक —18 5 26
समाज कल्याण एससी/एसटी सदस्य एवं जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्य
आदिल अमीन ने आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) जो कि 28 मई को मनाई जाएगी, के अवसर पर जनपद के समस्त मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि वे कुर्बानी का कार्य शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण पालन करते हुए करें।
उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है। कुर्बानी करते समय साफ-सफाई, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो और आपसी भाईचारा बना रहे।
नगर निगम से मांग: आदिल अमीन ने नगर निगम से आग्रह किया है कि जहां-जहां सार्वजनिक रूप से कुर्बानी की जाती है, वहां पर पर्याप्त मात्रा में
ट्रॉली की व्यवस्था
पानी की उपलब्धता
सफाई व्यवस्था (तत्काल कूड़ा उठान)
सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बिजली विभाग से अनुरोध: उन्होंने बिजली विभाग से भी आग्रह किया है कि 28 मई को सुबह 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक बिजली कटौती न की जाए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
कुर्बानी (बकरी) के संबंध में अपील:
कुर्बानी के लिए स्वस्थ और उचित उम्र के जानवर का ही चयन करें
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं
अवशेषों को निर्धारित स्थान पर ही डालें
प्लास्टिक या खुले में फेंकने से बचें
प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों और नियमों का पालन करें
अंत में आदिल अमीन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को शांति, स्वच्छता और भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
– आदिल अमीन
समाज कल्याण एससी/एसटी सदस्य
सदस्य, जिला शांति सद्भावना समिति, नगर निगम स्वास्थ्य चैंपियन गोरखपुर



