Breaking Newsभारत

गोरखपुर : एक एक सनातनी एकजूट हो कर, हिंदू राष्ट्र निर्माण में लगे – अनिल जी

एक एक सनातनी एकजूट हो कर, हिंदू राष्ट्र निर्माण में लगे – अनिल जी

विश्व हिन्दू परिषद के विशेष संपर्क प्रमुख अनिल जी ने दुर्गाबाबू के घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम

गोरखपुर ।आज विश्व हिंदू परिषद गोरझ प्रांत के विशेष संपर्क विभाग द्वारा प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में आए, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख श्री अनिल जी भाई साहब का आगमन नौका विहार, रेल विहार कॉलोनी,तारामंडल पर हुआ, उन्होंने सर्वप्रथम शहर के अतिप्रतिष्ठित समाजसेवी व विहिप के गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री ई.संजीत कुमार श्रीवास्तव जी के पिता जी श्री दुर्गा प्रसाद( दुर्गा बाबू जी ) 99वर्षीय से मिल कर कुशल क्षेम पूछा, स्वास्थ की जानकारी ली व् बाबू जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात सनातनी कल्याण पर चर्चा करते हुए कहे कि
जो भी सनातनी हिंदू परिवार में जन्म लिया है ,उसका मूल कर्तव्य है कि हिंदुओं के हित की बात करे,छोटा से छोटा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति का हर स्तर पर सहयोग करे,जिससे उनका स्तर सुधर जाए, किन्हीं कारणों से दूसरे धर्म ग्रहण कर लिए है,उनका घर वापसी कराए,भारत एक सशक्त हिंदू राष्ट्र बने ,हर सनातनी आयोजनों में बढ़ चढ़ के हिस्सा ले।

फिर परिवार के सभी सदस्यो के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा किया । गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मे प्रांत संगठन मंत्री दीपेश , प्रांत प्रसार प्रमुख श दुर्गेश , महानगर संगठन मंत्री पंडित सोमेश् , पूर्व रेलवे अधिकारी इं. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार ,रेलवे एक्टिविस्ट ई . रंजीत कुमार,इं.अनुभव कुमार ,इं प्रखर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button