Breaking Newsभारत

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा: प्रॉक्टर और छात्र नेता में नोकझोंक, मामला बढ़ा तो गार्ड ने प्रोफेसर को बचाया, वीडियो वायरल

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा: प्रॉक्टर और छात्र नेता में नोकझोंक, मामला बढ़ा तो गार्ड ने प्रोफेसर को बचाया, वीडियो वायरल

गोरखपुर, 8 सितंबर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्र नेता और असिस्टेंट प्रॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते मामला इतना गरमा गया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर सुरक्षा गार्ड को बीच-बचाव करना पड़ा। गार्ड असिस्टेंट प्रॉक्टर को भीड़ से बचाकर उनके ऑफिस तक ले गए।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद नाराज छात्र नेता एक बार फिर अनशन पर बैठ गए हैं। छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर अड़े हुए हैं।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button