Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : रोटरी क्लब ऑफ़ गुडगाँव साउथ सिटी ने सेक्टर 5 स्थित श्री राम मंदिर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम 

रोटरी क्लब ऑफ़ गुडगाँव साउथ सिटी ने सेक्टर 5 स्थित श्री राम मंदिर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।


सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी ने राजीव गांधी कैंसर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट दिल्ली तथा एक्शन बालाजी हॉस्पिटल के सहयोग से सेक्टर 5 स्थित श्री राम मंदिर परिसर में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराना था। ​शिविर में मुख्य रूप से ब्रेसट कैंसर, डिजिटल मैमोग्राफी, सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर), ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर) क्प्रोस्टेट कैंसर: PSA ब्लड टेस्ट, छाती और घुटने का एक्स-रे, CBC और ब्लड शुगर (CBC & Blood Sugar)टेस्ट,डॉक्टर से परामर्श (Doctor Consultations। सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं। अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिए।पीड़ित मरीजों को निशुल्क चिकित्सा दी गई।
ऋषि मुनि भारद्वाज प्रेसिडेंट रोटरी क्लब ऑफ़ गुडगाँव साउथ ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, बुजुर्गों और महिलाओं ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। समाज के वंचित वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार ऐसे आयोजनों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के लोक कल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर डॉक्टर मुकेश शर्मा, प्रेसिडेंट रोटी ब्लड बैंक
रोटरीयन पवन कुमार सपडा, गजेंद्र कुमार गुप्ता, वीरेंद्र उप्पल रोटेरियन सत्यवती भारद्वाज , रोटर चंद्र सपडा रोटेरियन संजय मल्होत्रा, रोटेरियन हरीश कुमार मेहता, रोटेरियन तुलसीदास सलूजा, रोटेरियन पवन जिंदल, रोटेरियन राजेन्द्र यादव, परमिंदर यादव, पवन गोयल,ऋतु चौधरी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति रोटी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button