गोरखपुर: ज्वेलरी शॉप से ज्वेलरी लेकर भाग रहे लुटेरों को बहादुर बेटी ने सिखाया सबक, CCTV में कैद हुई वारदात

गोरखपुर: ज्वेलरी शॉप से ज्वेलरी लेकर भाग रहे लुटेरों को बहादुर बेटी ने सिखाया सबक, CCTV में कैद हुई वारदात
यूपी के गोरखपुर में ज्वेलरी शोरूम में सोने की झाली का पैकेट लेकर भाग रहे लुटरों से ज्वेलरी शॉप के मालिक की बेटी भिड़ गई.
उसने एक लुटरों को सड़क और दौड़ाकर गिरा दिया और पकड़ने की कोशिश की. इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और दोनों का दौड़ाकर पीछा किया.
ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में ज्वेलरी शोरूम में 2 लुटेरे ग्राहक बनकर आए और बिक्री के दौरान 20 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भागने लगे.
शोरूम पर बैठी ज्वेलर की 18 साल की बेटी ने साहस दिखाया और लुटेरों का पीछा किया. एक लुटेरे को उसने पकड़ा और दबोचकर सड़क पर गिरा लिया.
उसकी पिटाई भी की. मार खाकर लुटेरा और तेजी से भाग गया. बेटी ने भी दूर तक उसे छकाया. लुटेरे से भिड़ने के दौरान बेटी के हाथ में चोट भी लगी है.
गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर- 17 में देवांश स्वर्णकला केंद्र नाम से ज्वेलरी की दुकान है. इस दुकान के मालिक राकेश वर्मा हैं.
राकेश छोटे ज्वेलर हैं. वह बड़े ज्वेलर्स से जेवर लेकर बेचते हैं. दिन में जेवर लेकर आते हैं, जितना बिक जाता है, रोज उसका पैसा दे देते हैं.
राकेश की 4 बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है. तीसरी बेटी सृष्टि (22) की 29 अप्रैल को सगाई है.
राकेश बेटी की सगाई के कार्ड बांटने गए थे. उनकी गैरमौजूदगी में उनकी छोटी बेटी अमृता (18) दुकान संभाल रही थी. अमृता बीए द्वितीय वर्ष की छात्र है.
अमृता वर्मा 27 अप्रैल को दुकान पर थी. दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर उसकी दुकान में घुस गए.
उन लोगों ने जेवर दिखाने के लिए कहा. जैसे ही उसने जेवर दिखाए, एक युवक ने मौका पाकर झपट्टा मार दिया.
उसने करीब लगभग ढाई से पौने तीन लाख रुपए कीमत के 20 ग्राम वजन के 4-5 जोड़ी सोने के कान के झाले उठा लिए. इसके बाद वह दुकान से भागने लगा.
उसने दौड़ाकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग गए. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है



