Breaking Newsभारत

गोरखपुर कमिश्नरी में नवागत मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण

गोरखपुर कमिश्नरी में नवागत मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण

कोर्ट शाखा से रिकॉर्ड रूम तक परखी व्यवस्था, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

गोरखपुर। नवागत मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन कमिश्नरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट शाखा, रिकॉर्ड रूम और सांख्यिकी विभाग का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कोर्ट शाखा में लंबित वादों की स्थिति और फाइलों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। फाइलों के व्यवस्थित संधारण और इंडेक्सिंग पर भी विशेष जोर दिया।
इसके बाद रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा और साफ-सफाई की स्थिति देखी। पुराने एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण के साथ ही उनके तेजी से डिजिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
सांख्यिकी विभाग में मंडलायुक्त ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक और अद्यतन आंकड़े बेहद जरूरी हैं। रिपोर्ट में तथ्यात्मक एवं त्रुटिरहित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

समय से कार्यालय पहुंचें कर्मचारी

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि कमिश्नरी आने वाले आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो और उनके कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कमिश्नरी की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में गुणवत्ता सुधार प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button