अजय प्रताप सिंह बने आपदा प्रबंधन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष,

अजय प्रताप सिंह बने आपदा प्रबंधन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष,

गोरखपुर,: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के सभापति/उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महासचिव रामानंद कटियार के निर्देश पर गठित उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्रा द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के सचिव/मण्डल प्रभारी अजय प्रताप सिंह को उनके सामाजिक दायित्व को और प्रभावी बनाते हुए उन्हें रेड क्रॉस आपदा प्रबंधन समिति उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है उक्त नियुक्ति भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा के प्रबंध समिति के निर्णय के अंतर्गत की गई है जो प्रदेश के आपदा से प्रभावित क्षेत्र सामग्री वितरण एवं जनपदों से आपदा के वक्त समन्वय स्थापित कर राहत सामग्री वितरण करने में तथा अन्य सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया हैं किया गया है श्री अजय प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव सांसद रवि किशन शुक्ला विधायक राजेश त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, एमएलसी रतनपाल सिंह, सी पी चन्द, अरुणेश शाही, प्रवीण शास्त्री, डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, एस पी मिश्र जे बी सिंह डॉ वाई सिंह डॉ भानु प्रताप सिंह दिनेश चंद्र त्रिपाठी नागेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ज्ञानेन्द्र ओझा ने बधाई दिया।उक्त जानकारी पंकज पाण्डेय मिडिया प्रभारी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी गोरखपुर ने बताया।



