भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पर मना जश्न

भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पर मना जश्न

गोरखपुर आज पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय एवं जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, पटाखे फोड़े गये, एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा के पक्ष में शानदार रुझान मिलने के साथ ही भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आँधी बारिश को के बीच क्षेत्रीय कार्यालय पहुँचे। इसके बाद एक दूसरे को बधाई देने का शिलशिला लंबे समय तक चला। करीब ढाई बजे क्षेत्रीय कार्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय को लड्डू खिलाकर बधाई दिया, उसके बाद सभी भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, फिर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। इस दैरान भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जिन्दाबाद के उद्घोष से कार्यालय गूंज उठा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बंगाल धरती रही है भाजपा के लिये यह जीत उनके संकल्पों को पूरा करने जैसा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बंगाल, असम व पुडुचेरी में पार्टी के ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह को देते हुए इसे भाजपा का स्वर्णिम काल बताया।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल समेत तीनों राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत केन्द्रीय नेतृत्व के कुशल रणनीति व देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा ममता की अगुवाई में तुष्टिकरण चरम पर था जिसका जवाब वहाँ के हिन्दू जनमानस ने एकजुटता के साथ दिया है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ आरडी सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, राहुल तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल, हरिकेष राम तिवारी, ब्रह्मानन्द शुक्ल, कृष्णपाल सिंह, गीतांजलि श्रीवास्तव, डॉ सादनन्द शर्मा, मंजू सिंह, राजाराम कन्नौजिया, योगेश प्रताप सिंह, उमाशंकर निषाद, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश चौधरी, ब्लाक प्रमुख सुमन यादव, संजय सिंह, लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजेश पाण्डेय, संजय सिंह, के एम मझवार, उमेश यादव, अनिल कुमार, सुधाकर यादव, मनोज सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



