Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : 25 किलो अवैध मांस, तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

25 किलो अवैध मांस, तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

सैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मांस की बिक्री करने वाला आरोपी मोहसीनपुर पुलिया के पास से दबोचा गया

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 किलोग्राम अवैध मांस, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ भितरी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहसीनपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध मांस की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजुद्दीन उर्फ अज्जू (54 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सर्फुद्दीन, निवासी भिखईपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध मांस (एक-एक किलो के 25 पॉलिथीन पैकेट में), एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 232/2026 के तहत धारा 223, 271, 272 बीएनएस, 8/15 पर्यावरण अधिनियम तथा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button