Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने भाजपा नेता रणजीत सिंह से की मुलाकात मंझनपुर कला पहुंचकर जाना हालचाल, घटना की जानकारी ली; जल्द खुलासे की जताई उम्मीद

भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने भाजपा नेता रणजीत सिंह से की मुलाकात मंझनपुर कला पहुंचकर जाना हालचाल, घटना की जानकारी ली; जल्द खुलासे की जताई उम्मीद

जखनियां (गाजीपुर)। कोतवाली भुड़कुडा क्षेत्र के ग्राम सभा मंझनपुर कला में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रणजीत सिंह पर हाल ही में हुए जानलेवा हमले के बाद शनिवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय उनके आवास पहुंचे। उन्होंने रणजीत सिंह का कुशलक्षेम जाना तथा घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व रणजीत सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई थी। घटना में वह बाल-बाल बच गए थे। मामले को लेकर उन्होंने कोतवाली भुड़कुडा में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।शनिवार को लगभग दोपहर 2 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय अपने समर्थकों के साथ रणजीत सिंह के आवास पहुंचे। करीब एक घंटे तक उन्होंने परिवारजनों एवं रणजीत सिंह से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो।रणजीत सिंह ने जिला अध्यक्ष को घटना के पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही घटना का सफल खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करेगी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह ‘झुन्ना’ (अलीपुर मदरा), रिपुंजय सिंह, लाल जी गोंड, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, अभय सिंह, रिंकू सिंह, सीप्पू सिंह, सत्यम चौबे, शिवम चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने रणजीत सिंह के शीघ्र स्वस्थ रहने की कामना करते हुए घटना के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button