गाजीपुर : होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने हेतु डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होगी परीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने हेतु डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होगी परीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गाजीपुर, 23 अप्रैल 2026: जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग, लुर्दस बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर एवं शांति निकेतन इंटर कॉलेज बरही सहित अन्य केंद्रों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कक्षों में विद्युत व्यवस्था, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, पेयजल व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति में तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाए, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश मिश्रा सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।



