लखनऊ सपा ने मुस्कान मिश्रा को पद से हटाया, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव थीं

लखनऊ सपा ने मुस्कान मिश्रा को पद से हटाया, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव थीं
लखनऊ में सपा ने मुस्कान मिश्रा को हटा दिया है। मुस्कान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं। अचानक से उन्हें हटाने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
सपा ने मुस्कान मिश्रा को पार्टी से हटा दिया है। मुस्कान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं। जिन्हें अब पार्टी ने अब हटा दिया है। इस बारे में महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। बताते हैं कि मुस्कान मिश्रा पिछले दिनों अयोध्या के महंत राजू दास से मिली थीं।माना जा रहा है कि इसके बाद ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। हालांकि, जूही सिंह का कहना है कि मुस्कान की शादी होने वाली है। इसलिए उन्होंने खुद ही दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वे सिर्फ पद से मुक्त हैं, सपा की सदस्य अभी भी हैं।



