Breaking Newsभारत

गाजीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली रवाना

गाजीपुर, 01 मई 2026 

आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जनपद गाजीपुर के दूरस्थ क्षेत्रों तक जाकर आमजन को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगी।जनपद न्यायाधीश ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिनके छोटे-छोटे मामले वर्षों से लंबित हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण कराकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज (कोर्ट सं०-01) शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 मई 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट), बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली-पानी बिल से संबंधित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामले, राजस्व व अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चन्द्रा, अपर जिला जज अली रजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव अंजनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button