गाजीपुर : राज्यसभा में गूंजी विक्रम-1 की ऐतिहासिक सफलता, डॉ. संगीता बलवंत ने बताया आत्मनिर्भर भारत की वैज्ञानिक उड़ान का प्रतीक

राज्यसभा में गूंजी विक्रम-1 की ऐतिहासिक सफलता, डॉ. संगीता बलवंत ने बताया आत्मनिर्भर भारत की वैज्ञानिक उड़ान का प्रतीक
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बुधवार को शून्यकाल के दौरान निजी अंतरिक्ष कंपनी विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण का मुद्दा प्रभावी ढंग से सदन में उठाते हुए इसे भारत के अंतरिक्ष इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल एक रॉकेट के प्रक्षेपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, वैज्ञानिक नवाचार और देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता का सशक्त प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों, IN-SPACe> की स्थापना तथा निजी क्षेत्र को मिले अवसरों का ही परिणाम है कि आज भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता का सफल प्रदर्शन कर रहा है। इससे भारत विश्व की अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों में और अधिक मजबूती से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।डॉ. संगीता बलवंत ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), Skyroot Aerospace, IN-SPACe तथा मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, अभियंताओं और नवप्रवर्तकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपने संबोधन में अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार, स्टार्टअप्स और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल अंतरिक्ष अभियानों में भागीदारी करने वाला देश नहीं, बल्कि भविष्य की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का नेतृत्व करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।संसद में डॉ. संगीता बलवंत के तथ्यपूर्ण और प्रभावशाली वक्तव्य को सदन ने गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि विक्रम-1 की सफलता देश के वैज्ञानिकों की प्रतिभा, सरकार की दूरदर्शी नीतियों और निजी क्षेत्र की नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भारत को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



