Breaking Newsभारत

गाजीपुर : नंदगंज पुलिस ने मारपीट व धमकी के आरोपी को किया गिरफ्तार

नंदगंज पुलिस ने मारपीट व धमकी के आरोपी को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर घर से दबोचा गया अभियुक्त, न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने मारपीट, धमकी एवं अन्य धाराओं से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक औरंगजेब खां अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नंदगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 261/2026 (धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1) एवं 110 बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त राजकुमार उर्फ मुन्ना (45 वर्ष) निवासी ग्राम धितुआ, थाना नंदगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक औरंगजेब खां एवं थाना नंदगंज पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button