Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : नंदगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगीन मामले में वांछित पांच अभियुक्त गिरफ्तार

नंदगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगीन मामले में वांछित पांच अभियुक्त गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर वाराणसी हाईवे स्थित सहेड़ी कट के पास दबिश, सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नंदगंज पुलिस ने संगीन धाराओं एवं 7 सीएलए एक्ट में दर्ज मुकदमे के पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार 26 जून को थाना नंदगंज के थानाध्यक्ष ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना नंदगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 205/2026, धारा 191(2), 191(3), 324(2), 109(1), 125, 132, 118(1), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित पांच वांछित अभियुक्तों को वाराणसी हाईवे स्थित सहेड़ी कट के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वीरेंद्र बिंद (25 वर्ष), मोनू उर्फ भोनू बिंद (26 वर्ष), राजू बिंद (38 वर्ष), उपेंद्र बिंद (40 वर्ष) तथा जामवंत बिंद (31 वर्ष) शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम सहेड़ी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना नंदगंज के थानाध्यक्ष एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button