गाजीपुर : गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार
कासिमाबाद से एक और नन्दगंज से दो वारंटी गिरफ्तार

गाजीपुर, 17 अगस्त 2026। बांसगांव संदेश। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों और गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को तीन गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया।
थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-01, गाजीपुर से निर्गत गैर जमानती वारंट से संबंधित फौजदारी मुकदमा संख्या-13/2016, अपराध संख्या-72/2015, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी राजू राजभर पुत्र रामकृत राजभर निवासी ग्राम दशवंतपुर, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना नन्दगंज पुलिस के उपनिरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्र मय हमराह द्वारा मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर से जारी गैर जमानती वारंट फौजदारी मुकदमा संख्या-49/2020, धारा 147, 148, 419, 420, 323, 504, 506, 406 भादवि से संबंधित वारंटी यशवन्त कुमार सिंहा उर्फ रिन्कू पुत्र ईश्वर प्रसाद सिंहा उम्र करीब 39 वर्ष तथा ईश्वर प्रसाद सिंहा पुत्र स्व. रामदेव उम्र करीब 68 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम पहलवानपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार वारंटी—राजू राजभर पुत्र रामकृत राजभर, निवासी ग्राम दशवंतपुर, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर।यशवन्त कुमार सिंहा उर्फ रिन्कू पुत्र ईश्वर प्रसाद सिंहा, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी ग्राम पहलवानपुर, थाना नन्दगंज, गाजीपुर।ईश्वर प्रसाद सिंहा पुत्र स्व. रामदेव, उम्र करीब 68 वर्ष, निवासी ग्राम पहलवानपुर, थाना नन्दगंज, गाजीपुर।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर- उपनिरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्र मय हमराह, थाना नन्दगंज, गाजीपुर।



