जखनिया : वीबी जी राम जी योजना में मजदूरों के सामने भुखमरी का संकट, न हो रहा काम न किया जा रहा भुगतान

वीबी जी राम जी योजना में मजदूरों के सामने भुखमरी का संकट, न हो रहा काम न किया जा रहा भुगतान
जखनिया
शाशन द्वारा मनरेगा योजना की जगह पर वीबी जी राम जी योजना तो शुरू कर दी गई लेकिन इसमें न तो कार्य ही चल रहा है और न ही पिछले कार्यों का भुगतान ही किया जा रहा है एक जुलाई से शुरू हुई इस योजना के बाद अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है स्थानीय ब्लॉक के प्रशाशकों का कहना है कि इस समय आए नए खंड विकासधिकारी द्वारा मस्टरोल नहीं निकाला जा रहा है और न ही कोई भुगतान किया जा रहा है इस बारे में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित ब्लॉक के कर्मचारियों से पूछने पर सभी का कहना है कि ऊपर से सब कुछ बंद किया गया है इसको लेकर प्रशासक और गांव के मजदूर परेशान हैं लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि तत्काल कराए गए कार्यों का भुगतान लगाया जाए और नए कार्य शुरू कराये जाए ताकि मजदूरों की रोजी-रोटी चल सके l



