Breaking Newsभारत

जखनियां, गाजीपुर : परंपरागत प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाते हुए चौरसिया स्वीट हाउस ने स्टेशन रोड पर खोला नया प्रतिष्ठान

परंपरागत प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाते हुए चौरसिया स्वीट हाउस ने स्टेशन रोड पर खोला नया प्रतिष्ठान

वरिष्ठ व्यापारी लालजी चौरसिया उर्फ लल्लू चौरसिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन

जखनियां, गाजीपुर।जखनियां रेलवे स्टेशन रोड स्थित चौरसिया स्वीट हाउस के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ वरिष्ठ व्यापारी लालजी चौरसिया उर्फ लल्लू चौरसिया ने फीता काटकर किया। नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर व्यापारियों एवं क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।बताया गया कि जखनियां मार्केट में चौरसिया स्वीट हाउस की अपनी एक पुरानी एवं प्रतिष्ठित पहचान रही है। वर्षों से अपनी गुणवत्ता और परंपरागत प्रतिष्ठा के लिए पहचान बनाने वाले प्रतिष्ठान की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब जखनियां रेलवे स्टेशन के सामने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने नए प्रतिष्ठान के खुलने से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा आसपास के बाजार के लोगों को भी सुविधाजनक रूप से मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।इस अवसर पर सीपीएम नेता बी.बी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलान्द सिंह, शमीम अहमद, रानू, सतीश, सन्नी, सागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, व्यापारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।उद्घाटन के दौरान चौरसिया स्वीट हाउस परिवार की ओर से आए अतिथियों एवं शुभचिंतकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साथ ही जखनियां बाजार में चौरसिया स्वीट हाउस की पुरानी प्रतिष्ठा को नई पहचान और विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button