Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गाजीपुर को मिली दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक, 4,682 वाहनों की जांच में 651 का चालान

गाजीपुर को मिली दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक, 4,682 वाहनों की जांच में 651 का चालान

गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) द्वारा जनपद गाजीपुर को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) उपलब्ध कराए गए हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जनपद में 4,682 वाहनों की जांच की गई, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 651 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल 5,15,075 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।पुलिस के अनुसार ओवरस्पीडिंग के 5, हेल्मेट न पहनने पर 409, रॉन्ग साइड चलने पर 20, वायु प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर 3 तथा प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर 3 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन पर एक वाहन को सीज भी किया गया।पुलिस ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से ओवरस्पीडिंग पर अधिक प्रभावी निगरानी रखी जाएगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनहानि रोकने में सहायता मिलेगी। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button