Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : गहमर पुलिस को बड़ी सफलता: 1.80 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

गहमर पुलिस को बड़ी सफलता: 1.80 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गाजीपुर, 16 जून 2026। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गहमर पुलिस एवं कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को 260 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय मय हमराह एवं कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मधुमंगल कुमार (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह, निवासी ग्राम सिकरहटा कला, थाना सिकरहटा कला, जिला भोजपुर (आरा), बिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0-102/2026 के तहत धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला एवं उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय एवं थाना गहमर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button