गाजीपुर : आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का तीसरे दिन भी हुआ सत्यापन

गाजीपुर
विशेष संवाददाता अरविंद तिवारी की खास रिपोर्ट

आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का तीसरे दिन भी हुआ सत्यापन

जनपद गाजीपुर में आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु चयन प्रक्रिया के अंतर्गत शॉर्टलिस्ट की गई अभ्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य अभिलेख का जो उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय संलग्न किए गए थे उनका मूल प्रमाण पत्रों से मि लान करके सत्यापन किया जा रहा है l

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार सोनी के कड़े निर्देशन मैं जनपद की 17परियोजनाओं मैं नियुक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, कुछ मुख्य सेविकाएं एवं लिपिक गण द्वारा अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है सत्यापन के आज तीसरे दिन एक प्रश्न के उत्तर में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार सोनी ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड के शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों में से क्रम संख्या 1 से 75 तक 3.5.2026 को, क्रम संख्या 76 से 150 तक 4.5.2026 को और क्रम संख्या 151 से 225 तक आज दिनांक 5.5.2026 को सत्यापन किया गया l

सत्यापन का कार्य 10.5.2026 तक किया जाएगा जो अभ्यर्थी अपना सत्यापन करने में समय पर उपस्थित नहीं हो पाए हैं उनको दूरभाष या पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा और उनको अपना सत्यापन करने के लिए अंतिम अवसर दिया जाएगा सत्यापन के उपरांत अभ्यार्थियों केचयन की कार्यवाही की जाएगी एवं शासनादेश के आलोक में वर्णित व्यवस्थाओं के अनुरूप चयन की कार्यवाही संपन्न करके चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी एवं चयनित अभ्यर्थियों के चयन के सापेक्ष आपत्ति दर्ज करने के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा आपत्ति के निस्तारण के पश्चात ही अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाएगी एवं तदनुसार चयन की कार्यवाही संपन्न की जाएगी l
सत्यापन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार सोनी के निर्देशन में वरिष्ठ लिपिक कमलेश कुमार पांडे नीरज खरवार बाल विकास परियोजना अधिकारी समीर सिंह धनेश्वर प्रसाद एजाज अहमद वीरू मनी कंचन यादव बिन्नी यादव सोनम सिंह अखिलेश चौहान कुसुम गुप्ता शायरा परवीन वंदना पटेल पानमती यादव मुख्य सेविका पूजा राय प्रीति यादव रंजन यादव एवं परिचारक धीरेंद्र कुमार आदि ने परिश्रम करके अपना योगदान दिया जिसके फल स्वरुप सत्यापन का कार्य शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो रहा है l
सत्यापन कार्यक्रम के संबंध में जब जिला संवाददाता शमशेर सिंह ने आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन लखनऊ के जिला अध्यक्ष रविकांत राजभर एवं संरक्षक तिलकु सिंह कुशवाहा से सत्यापन कार्य के संबंध में जानना चाहा तो श्री राजभर एवं कुशवाहा ने बताया कि सत्यापन का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों से जब जानने का प्रयास किया गया की सत्यापन का कार्य जिस ढंग से संपन्न हो रहा है उसके बारे में आपकी क्या राय है तो पूर्व प्रधान सुलतानीपुर संजय यादव पूर्व प्रधान एवं पत्रकार सुनील दुबे अमलेश राजभर दीनानाथ राजभर अमरनाथ यादव अमित कुमार सिंह उमेश सिंह राम अवध यादव रामकृपाल यादव सत्येंद्र कुशवाहा अजय चौहान सुमेर राम हीराराम विजयलक्ष्मी सिंह मीना चौरसिया वंदना पांडे आदि ने बताया की सत्यापन का कार्य निष्पक्ष ढंग से किया जा रहा है जिस पर किसी तरह की आपत्ति नहीं है अगर इस तरह से निष्पक्ष रूप से चयन की कार्यवाही की जाएगी तो आधी आबादी को योग्यता के आधार पर चयन का अवसर मिलेगा जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा l



