Breaking Newsभारत

ईसानगर-खीरी : घर में अजगर निकलने से लोगों में हड़कम्प, वनविभाग ने किया रेसक्यू

घर में अजगर निकलने से लोगों में हड़कम्प, वनविभाग ने किया रेसक्यू

वन्य जीवों की आमद से दहशत के साए में जी रहे लोग

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर-खीरी। ईसानगर क्षेत्र में इन दिनों वन्य जीवों की आमद से लोग दहशत में हैं, कहीं तेंदुआ, कहीं मगरमच्छ तो कहीं अजगर देखे जाने से लोगों में भय और दहशत बनी हुई है। यहाँ तक की एक ही हफ्ते में रायपुर और बेलतुआ में दो बड़ी घटनाएं भी हो गईं, दो घरों के इकलौते चिरागों को इन्हीं वन्य जीवों ने अपना निवाला बना डाला था। बुधवार सुबह ईसानगर में निर्माणाधीन घर में अजगर निकलते ही हड़कंप मच गया,मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर का सफल रेसक्यू किया तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।

ईसानगर निवासी सतीश तिवारी के घर में बुधवार की सुबह उस समय अजगर निकल आया ज़ब उनका भाई संदीप घर के बाहर कोने में लगी घर निर्माण की सामग्री को उठाने गया हुआ तभी अचानक अजगर देख संदीप दंग रह गए और उछलकर दूर जा गिरे। अजगर की सूचना पाकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना वन विभाग को दी गई वन कर्मियों ने कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच कर उसका रेसक्यू किया, तब जाकर सतीश के परिजनों व आस पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली, करीब पांच दिन पहले सतीश के घर के बगल में ही ईसानगर निवासी वरदराज त्रिपाठी के घर से भी अजगर निकला था पर ज़ब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पाती उससे पहले ही अजगर नाली के रास्ते गायब हो गया था, ज़ब वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने नाली के ऊपर ढके हुए सभी पत्थरों को हटाकर देखा पर पता न चल सका था। उसी दिन से लोगों में भय और शक था कि अजगर कहीं इर्द गिर्द ही है आज सतीश के घर से अजगर के रेसक्यू किए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली और वनकर्मियों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button