अरुण कुमार श्रीवास्तव गोरखपुर शहर विधानसभा के प्रभारी घोषित किए गए

अरुण कुमार श्रीवास्तव गोरखपुर शहर विधानसभा के प्रभारी घोषित किए गए
गोरखपुर /संत कबीर नगर । संत कबीर नगर में पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा मैं शामिल सभी घटक दलों की विशाल बैठक हुई जिसमें 322 विधानसभा गोरखपुर से अरुण श्रीवास्तव को पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया व बरहज विधानसभा क्षेत्र जनपद देवरिया से जनार्दन चौहान को प्रभारी नियुक्त किया गया साथ ही विधानसभा क्षेत्र चिल्लुपार जनपद गोरखपुर का प्रभारी चिंतामणि पांडे को नियुक्त किया गया है, जो भावी प्रत्याशी भी हो सकते हैं, ज्ञातव्य है कि अरुण कुमार श्रीवास्तव वर्ष 2017 में शहर विधानसभा से चुनाव लड़ भी चुके हैं। पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा इस बार पूरे जोर-जोर से उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए अभी से तैयारी में जुट गया है। आज की मीटिंग में बोलते हुए अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तब कही जाती है, जब एक इंजन फेल हो जाता है और उस फेल इंजन को सही करने का काम इस बार पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर किया जाएगा, इसके लिए मोर्चे के सभी घटक दल कृत संकल्प हैं। मोर्चा के संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि जनता यूपीए और एनडीए दोनों को आजमा चुकी है और अब पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में आ गया है। भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि धीरे-धीरे कारवां बढ़ रहा है और गोरखपुर की धरती से ही हमारा मोर्चा सरकार बनाने के लिए तीसरे विकल्प के रूप में आ गया है जिस पर जनता का रुझान भी मिल रहा है।



