अपर्णा से शादी के लिए सबसे पहले मां को किया था राजी, इन्होंने भी निभाई थी अहम भूमिका

अपर्णा से शादी के लिए सबसे पहले मां को किया था राजी, इन्होंने भी निभाई थी अहम भूमिका

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव ने अपर्णा से शादी के लिए सबसे पहले मां साधना को राजी किया था। बेटे की जिद के आगे साधना राजी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव को इस शादी के राजी किया। प्रतीक और अपर्णा की शादी दिसंबर 2011 में सैफई में बहुत धूमधाम से हुई थी।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी बॉलीवुड फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। दोनों की लव स्टोरी चर्चा में रही थी। इसे अरेंज मैरिज में बदलने में सबसे अहम भूमिका प्रतीक की मां साधना गुप्ता ने निभाई थी। इसमें अमर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2001 में अपर्णा दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहीं पर प्रतीक भी आए हुए थे। अपर्णा को नहीं पता था कि वह मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। पार्टी के बाद प्रतीक ने अपर्णा से बात की और उनकी ईमेल आईडी मांगी। इसके बाद दोनों मिलने लगे और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।
प्रतीक ने अपर्णा को ईमेल से प्रपोज किया था। दोनों की प्रेम कहानी 11 साल तक चली। प्रतीक अपर्णा से मिलने उनके घर पर भी जाते थे। इसकी जानकारी दोनों परिवार को थी। अपर्णा से शादी के लिए प्रतीक ने मां साधना गुप्ता को तैयार किया था।
बेटे की जिद के आगे साधना राजी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव को इस शादी के राजी किया। प्रतीक और अपर्णा की शादी दिसंबर 2011 में सैफई में बहुत धूमधाम से हुई थी।



