Breaking Newsभारत

पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना, आज यूएई के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना, आज यूएई के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे का फोकस ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस विदेश दौरे में पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के इन दौरों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना है। विदेश दौरे पर पहले पड़ाव में यूएई पहुंचेंगे पीएम मोदीदौरे की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचेंगे।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आपसी संबंधों, ऊर्जा सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘दोनों नेता द्विपक्षीय ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। यह साझेदारी मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच के संबंधों पर आधारित है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के महत्वपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।’

यूएई दौरे में ऊर्जा सुरक्षा एक अहम मुद्दाप्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहेगा। इस दौरान एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यूएई में 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इसलिए इस दौरे में वहां रहने वाले भारतीयों के हितों और सुविधाओं पर भी चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी छह दिनों की विदेश यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे यूएई के अलावा नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री की दूसरी नीदरलैंड यात्राअपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। जॉर्ज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान, वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ भी बातचीत करेंगे।

स्वीडन के साथ व्यापार बढ़ाने पर फोकसइसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर जाएंगे। वहां वे अपने स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश व्यापार और सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री यूरोपीय उद्योग जगत के बड़े मंच ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी।यात्रा के चौथे चरण में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे। वहां वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मंगलवार को इटली जाएंगे। इटली में वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button