Breaking Newsभारतराजनीति

अग्नि-योद्धाओं’ के शौर्य को सलाम: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर CM आवास में पिन्निंग सेरेमनी

अग्नि-योद्धाओं’ के शौर्य को सलाम: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर CM आवास में पिन्निंग सेरेमनी

लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री सरकारी आवास आज कर्तव्यनिष्ठा और वीरता के प्रतीक ‘अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’ का साक्षी बना। इस विशेष अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को ‘पिन फ्लैग’ लगाकर दिवस की गरिमा बढ़ाई।

​यह दिन उन जांबाज ‘अग्नि-योद्धाओं’ के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करने का है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की सुरक्षा के लिए अग्नि की लपटों से जूझ जाते हैं। उनके सेवा भाव और अनुशासित जीवन को पूरे प्रदेश का सलाम।

​नमन उनके साहस को! लखनऊ: सरकारी आवास पर अग्निशमन अधिकारियों ने लगाया स्मृति ‘पिन फ्लैग’

आज लखनऊ में ‘अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के अधिकारियों ने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री को ‘पिन फ्लैग’ भेंट कर वीर शहीदों की स्मृति को ताज़ा किया। यह दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे अग्निशमन कर्मियों के उस अटूट सेवा संकल्प का प्रतीक है, जिसके लिए वे चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button