Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी: प्रदेश में छह माह तक नहीं हो सकेगी किसी भी प्रकार की हड़ताल, सरकार ने जारी किया आदेश

यूपी: प्रदेश में छह माह तक नहीं हो सकेगी किसी भी प्रकार की हड़ताल, सरकार ने जारी किया आदेश

यूपी में छह माह तक किसी भी प्रकार की हड़ताल नहीं हो पाएगी। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

उत्तर प्रदेश में छह माह के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसे सभी विभागों को भेज दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 में दी गई व्यवस्था के आधार पर शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी छह माह तक हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह आदेश राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों, निगम और स्थानीय प्राधिकरणों पर लागू होगा।

पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

युवा सशक्तीकरण के लिए आठ निशुल्क आवासीय और 150 मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार मिलने में मदद मिल रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवार, जिनकी पारिवारिक आय छह लाख रुपये तक है वो 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 150 अभ्युदय कोचिंग सेंटरो में इस साल अब तक 23801 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। समाज कल्याण विभाग ने लखनऊ के गोमतीनगर में छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button