उचौलिया खीरी : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पीएम होने के बाद घर पहुंचा शव

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पीएम होने के बाद घर पहुंचा शव
गमगीन माहौल में हुआ अशोक सिंह का अंतिम संस्कार
जसवन्त कुमार वर्मा,
उचौलिया खीरी।
थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर राजानगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान अशोक सिंह निवासी डुड़ौलिया के रूप में हुई
परिजन की जानकारी के अनुसार युवक घरेलू सामान लेने मोहड्डियापुर जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे अशोक सिंह की मौत हो गयी। मौके पर पहुँची उचौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जिसके बाद खबर लिखे जाने से पहले शव पीएम होने के बाद मृतक के घर पहुंचा, शव के घर पहुचते ही घर व गांव समझो गमगीन माहौल में बदल गया, गांवो में चारो तरफ सन्नाटा पसरा नजर आया, वही मृतक की पत्नी व बेटी इस गम के माहौल में बेसुध होकर कई बार बेहोस हुई। किसी तरह पुलिस व परिवार वालो को रिश्तेदारों ने सम्भालते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाया। इससे पूर्व महज 2 माह पूर्व युवक के पुत्र की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस दुख से परिवार के लोग उभर भी नही पाए थे कि अचानक अशोक की भी सड़क दुर्घना में मौत हो गयी। जिससे परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है, गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतक की पत्नी रोते हुए बोली
पहले छोटे बेटे को सड़क दुर्घटना में खो दिया 2 महीने पहले बड़े बेटे की हत्या कर दी गयी थी। अकेले यही एक घर का सहारा थे। भगवान ने इन्हें भी छीन लिया अब हम लोग क्या करेंगे किसके सहारे जियेंगे। अब यही मेरे जीने के सहारा थे वो भी हमे छोड़ कर चले गए।